Kuno National Park Cheetahs: मध्यप्रदेश अब टाइगर स्टेट के बाद चीता स्टेट भी बन गया है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 8 की जगह 9 जीते हेलीकॉप्टर से आए हैं। इनकी 6 मादा और 3 नर शामिल हैं। साथ कूनो से एक और खुशखबरी सामने आए है। कुछ दिन पहले शावकों को जन्म देने वाली मादा चीता गामिनी का एक शावक देखने को मिला है। यानी गामिनी ने 3 नहीं, बल्कि 4 शावकों को जन्म दिया।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक जानकारी में बताया कि कूनो में मादा चीता गामिनी ने 3 नहीं, 4 शावकों को जन्म दिया है। चौथा शावक घनी झाड़ियों में छिपा था, इसलिए शुरुआत में दिखाई नहीं दिया। अब फील्ड स्टाफ को नजर आया है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।
कूनो पहुंचे नए मेहमानों की खास तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/kuno-national-park-cheetahs-2026-02-28-10-59-05.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/kuno-national-park-cheetahs-2026-02-28-10-59-30.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/kuno-national-park-cheetahs-2026-02-28-10-59-55.jpeg)
जानकारी के अनुसार नए चीतों और शावक के आने से कूनो में कुल 45 और देश में चीतों की संख्या 48 हो गई। वन सूत्रों की मानें तो मादा चीता ज्वाला भी प्रेग्नेंट है, इसलिए जल्द ही यह आंकड़ा 50 के पार पहुंचने की संभावना है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/kuno-national-park-cheetahs-2026-02-28-10-44-54.jpg)
नए मेहमानों कुछ दिन क्वारंटाइन रहेंगे
जानकारी के अनुसार, कूनो नेशनल पार्क पहुंचे 9 नए मेहमानों (चीता) को कुछ दिनों तक पार्क में बने बाड़े में क्वारंटाइन करके रखा जाएगा। जिससे वे पार्क की आबो हवा से खुल मिल सकें। इसके बाद बारी-बारी से जंगल में छोड़ा जाएगा।
खबर अपडेट हो रही है…