हरियाली तीज पर लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान संभव, CM सैनी अंबाला में करेंगे घोषणा

0

चंडीगढ़ | हरियाणा में 28 जुलाई को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा. इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी गई है. इसे देखते हुए अंबाला में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि इस मौके पर महिलाओं के लिए सरकार एक बड़ी घोषणा का ऐलान कर सकती है.

लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा के आसार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2024 के चुनावी संकल्प पत्र में यह वादा किया गया था कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो वह प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करेंगे. इस योजना के तहत, महिलाओं को हर महीने ₹2100 की राशि दी जानी निश्चित हुई थी. अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अंबाला में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस घोषणा को शुरू कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री अनिल विज और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी मौजूद रहेंगी.

योजना का ड्राफ्ट तैयार

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा यह बयान दिया गया था कि मुख्यमंत्री सैनी के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर तैयारी की जा रही है. हर आयु वर्ग और तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और इसे सीएमओ को भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय तथा वित्त विभाग द्वारा जैसे ही दिशा निर्देश मिलेंगे, तो लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.