LNMU में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 3 कॉलेजों के प्राचार्य बदले, तत्काल कार्यभार ग्रहण का आदेश

0

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) प्रशासन ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन कॉलेजों के प्राचार्यों का स्थानांतरण किया है। इसके साथ ही कई कॉलेजों में नए प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति भी की गई है। यह बदलाव शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

बड़े कॉलेज में बड़ी नियुक्ति – GD कॉलेज, बेगूसराय को नया प्राचार्य मिला

प्रो. चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, को GD कॉलेज, बेगूसराय का नया प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। यह कॉलेज LNMU का सबसे बड़ा परिसर है और इस बदलाव को प्रमुख प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

तीन कॉलेजों में हुए प्राचार्य स्थानांतरण

  • बीरेन्द्र कुमार चौधरी, अब तक प्राचार्य, BRB कॉलेज, समस्तीपुर – स्थानांतरित होकर बने प्राचार्य, CMJ कॉलेज, डोनवारीहाट खुटौना, मधुबनी

  • डॉ. अनिल कुमार मंडल, अब तक प्राचार्य, RK कॉलेज, मधुबनी – नियुक्त हुए प्राचार्य, JN कॉलेज, नेहरा, दरभंगा

  • प्रो. राम अवधेश कुमार, अब तक GD कॉलेज, बेगूसराय में – स्थानांतरित होकर बने प्राचार्य, MLS कॉलेज, सरिसबपाही, मधुबनी

नए प्रभारी प्राचार्य की नियुक्तियां

  • प्रो. जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री, वाणिज्य विभाग – प्रभारी प्राचार्य, BRB कॉलेज, समस्तीपुर

  • प्रो. अशोक कुमार, दर्शनशास्त्र विभाग – प्रभारी प्राचार्य, RK कॉलेज, मधुबनी

अतिरिक्त प्रभार का आदेश भी जारी

डॉ. फूलो पासवान, प्राचार्य, JN कॉलेज, मधुबनी को निर्देशित किया गया है कि वे CMJ कॉलेज, खुटौना का अतिरिक्त प्रभार डॉ. बीरेन्द्र कुमार चौधरी को सौंप दें।

LNMU का निर्देश – तत्काल कार्यभार ग्रहण करें प्राचार्य

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नियुक्त प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.