Todays Latest News 2 September Tuesday 2025: पढ़ें 2 सितंबर 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।
नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान से पक्षी टकराया, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, विमान पक्षी से टकरा गया था इसी के बाद पायलट ने नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई। घटना के समय विमान में 272 यात्री सवार थे। हवा में एक पक्षी से टकराने की वजह से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट की समय पर की गई कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
9:50 AM
यूपी में सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली योगी कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) बेहद खास रहने वाली है। इस बैठक में संभल मामले की न्यायिक आयोग रिपोर्ट (Sambhal Nyayik Aayog Report), नई निर्यात नीति 2025, पैतृक संपत्ति बंटवारे की रजिस्ट्री शुल्क में कमी, आउटसोर्स सेवा निगम गठन, ई-बसें खरीदने का प्रस्ताव, और कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी।
9:30 AM
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क का T20 से संन्यास
![]()
दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले हैरान करने वाला फैसला किया है। उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने शानदार करियर के अंतिम चरण में टेस्ट और वनडे क्रिकेट को प्राथमिकता देने के इरादे से टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। 35 वर्षीय स्टार्क ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए पिछले टी20 विश्व कप के बाद से इस प्रारूप में नहीं खेला है। उन्होंने यह फैसला भारत और श्रीलंका में होने वाले इस बड़े आयोजन के अगले संस्करण से महज छह महीने पहले यह फैसला किया है।
8:50 AM
सूरत की टेक्सटाइल मिल में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

गुजरात के सूरत जिले में एक टेक्सटाइल मिल में सोमवार को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद लगी भीषण आग में दो मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह हादसा जोल्वा गांव में स्थित संतोष टेक्सटाइल मिल में हुआ। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट वीके पिपलिया ने बताया कि एक केमिकल ड्रम में धमाका होने के बाद मिल में आग लग गई। पिपलिया ने मौके पर पत्रकारों को बताया, ‘धमाके से आग लग गई, जिसके चलते दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को सूरत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
8:20 AM
भोपाल में कारोबारियों के घर एक साथ छापेमारी, पंचवटी-अयोध्या वायपास सहित 6 जगहों पर मारी रेड
Bhopal: मेडिकल कारोबारी के घर पर ED का छापा, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात#Bhopal #BhopalEDRaid #EDRaid #RajeshGupta #MPNews @dir_ed pic.twitter.com/cYSCy2lnd2
— Bansal News Digital (@BansalNews_) September 2, 2025
भोपाल में आज मंगलवार 2 सितंबर की सुबह दो बड़े कारोबारियों के घर ईडी और आईटी ने छापामार कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार सर्जीकल सामान बनाने वाले राजेश गुप्ता और कंप्यूटर के थोक व्यापारी मनोज गुप्ता के घरों पर सुबह 6 बजे से ये कार्रवाई जारी है।
मध्य प्रदेश राजेश गुप्ता के पंचवटी स्थित और मनोज गुप्ता के अयोध्या बायपास स्थित घरों पर ये कार्रवाई की गई है।
8:17 AM
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी
सितंबर की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (Light to Moderate Rainfall) का दौर जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों के लिए भारी से अति भारी बारिश (CG Heavy Rainfall Alert) की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ तेज वर्षा (Thunderstorm with Lightning) की संभावना जताई गई है।
8:15 AM
यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon in UP 2025) पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। सोमवार से शुरू हुआ भारी बारिश का सिलसिला मंगलवार तक जारी रहा। प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है, जिसके चलते मौसम विभाग ने 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert in UP) जारी किया है। वहीं, हालात को देखते हुए कई जिलों में 2 सितंबर को स्कूलों में अवकाश (School Holiday in UP Rain) घोषित कर दिया गया है।
