Latest News Updates: दिल्ली में बाढ़ का संकट, पीएम की मां पर टिप्पणी के खिलाफ आज NDA करेगा ‘बिहार बंद’
Todays Latest News 4 September Guruvar 2025: पढ़ें 4 सितंबर 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।
10:10 AM
दिल्ली में बाढ़ से बिगड़े हालात
राजधानी दिल्ली बाढ़ के भीषण संकट से जूझ रही है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इसका असर सीधे प्रशासनिक और आम जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। हालात ऐसे हैं कि दिल्ली सचिवालय तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है तो वहीं मयूर विहार फेज-1 में बनाए गए राहत कैंप भी डूब गए हैं।

9:17 AM
पीएम की मां पर टिप्पणी के खिलाफ आज NDA करेगा ‘बिहार बंद’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आज, 4 सितंबर गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार बंद का ऐलान किया है। आपको बता दें इसमें एनडीए के सहयोगी दल, विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। हालांकि इस दौरान प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान सभी बंद रहेंगे। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और रेल परिचालन को इससे बाहर रखा गया है।

8:40 AM
आज कृषि मंत्री शिवराज चौहान जाएंगे पंजाब
पंजाब में आई बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10:30 बजे अमृतसर के घोनेवाल गांव में बाढ़ प्रभावित किसानों से मिलेंगे। दोपहर 12 बजे गुरदासपुर के धर्मकोट रंधावा गांव में बाढ़ पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे। जबकि दोपहर 1:30 बजे गुरदासपुर के बेहरामपुर गांव में किसानों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3:15 बजे कपूरथला के बेगोवाल और शाम 5:30 बजे अमृतसर के होटल दारा रॉयल में पत्रकारों को संबोधित करेंगे।
8:00 AM
सोलापुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक साथ बिगड़ी 170 पुलिसकर्मियों की तबियत
महाराष्ट्र के सोलापुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में विषाक्त भोजन करने से यहां करीब 170 ट्रेनी पुलिसकर्मी उल्टी-दस्त से बीमार पड़ गए हैं। इन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालाकि 15 को सलाइन देकर विशेष वार्ड में रखा गया। इसमें में कुल 1350 प्रशिक्षु हैं। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। साथ ही फूड प्वाइजनिंग के कारणों की जांच जारी है।

7:00 AM
यूपी के लखनऊ में राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर आवेदन आज से
लखनऊ के राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर आज से आवेदन शुरू हो रहे हैं। आपको बता दें
यूपीपीएससी ने संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू में प्राप्तांको के आधार पर चयन होगा।


इंदौर-उज्जैन और भोपाल समेत मध्यप्रदेश के 26 जिलों में आज यानी गुरुवार, 4 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसकी वजह मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होना बताया गया है। हालांकि बुधवार को भी भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। गुरुवार को भोपाल की सुबह घने बादलों और बौछारों के साथ हुई। दिन में भारी बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के उत्तर-पश्चिम में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के चलते राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 और 4 सितंबर के लिए Heavy Rain Alert in Chhattisgarh जारी किया है।