Latest News Updates: SCO Summit; पीएम मोदी – आत्ंकवाद शांति का राह पर सबसे खतरा, UP-MP-CG में भारी बारिश जारी 


Todays Latest News 1 September Monday 2025: पढ़ें 1 सितंबर 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।

9:26 AM 

आतंकवाद शांति की राह में सबसे बड़ा खतरा, SCO समिट में बोले पीएम मोदी  

चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ को बिना उनका नाम लिये आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा। पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। हाल ही में, हमने पहलगाम में आतंकवाद का सबसे बुरा रूप देखा।

8:30 AM 

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में सितंबर माह के पहले दिन तेज बारिश 

MP Rain AlertMP Rain Alert  

मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के पहले ही दिन की शुरूआत झमाझम बारिश के साथ हो गई है। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक, पहले पूरे सप्ताह में बादल ऐसे ही बरसने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश ऑनलाइन शॉपिंग

सोमवार, 1 सितंबर 2025 की अलसुबह भोपाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश से शुरूआत हुई। रूक-रूककर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। 8 बजे से लगातार तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सात शहरों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में सामन्य, हल्की तो कहीं मिला-जुला असर रहेगा।

8:25 AM 

CG ka Mausam: अगले 4 दिनों में बढ़ेगी बारिश

CG ka Mausam, Chhattisgarh Weather Update TodayCG ka Mausam, Chhattisgarh Weather Update Today

मौसम विभाग के ताज़ा आँकड़ों के अनुसार 31 अगस्त से अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा के वितरण में वृद्धि होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से लेकर भारी बारिश और गरज-चमक (थंडरस्टॉर्म) की चेतावनी जारी की गई है।

8:20 AM 

यूपी में 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में हुई छुट्टी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Monsoon) में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी लखनऊ (Lucknow Rain) समेत कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy Rain in UP) से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert in UP) और 29 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert in UP) जारी किया है। वहीं, 56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात (Lightning Alert in UP) की भी आशंका जताई गई है।

7:11 AM 

Leave a Comment