Latest Update: मिजोरम को पीएम मोदी ने दी 900 करोड़ की सौगात, रूस में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, JP नड्डा पटना में रहेंगे


LIVE UPDATE: 

10: 30 AM

रूस में कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट समीप ताकतवर भूकंप दर्ज किया गया है।  जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.1 दर मांपी है। 

10:00 AM

पीएम मोदी शनिवार 13 सितंबर से दो दिन के पुर्वोत्तर के दौरे पर हैं।  वे सुबह 9:10 बजे मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन खराब मौसम के कारण वे राजधानी आइजोल नहीं जा सके। उन्होंने एयरपोर्ट से ही बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन समेत लगभग 9,000 करोड़ रुपये के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क, ऊर्जा और खेल जैसे कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ होने की उम्मीद है।

प्रमुख परियोजनाएं और लाभ

 बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन: यह परियोजना आइजोल को पहली बार देश के अन्य हिस्सों से रेल नेटवर्क से जोड़ेगी, जिससे मिजोरम और देश के बाकी हिस्सों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। यह रेल संपर्क क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, कुशल और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करेगा, साथ ही अनाज, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की समय पर और विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे, जहां वे लगभग 71,850 करोड़ रुपये के विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे के दौरान वे विभिन्न जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे, जिसमें मणिपुर में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत भी शामिल है।

मोदी आज मणिपुर (Manipur) का दौरा कर 7,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएँ उद्घाटित करेंगे और जातीय संघर्षों से विस्थापित लोगों से मिलेंगे, वहीं मिज़ोरम (Mizoram) के सैरांग (Sairang) और दिल्ली (Anand Vihar Terminal) के बीच एक नई साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस ट्रैन शुरू की है। यह मिज़ोरम को राजधानियों से जोड़ने वाली पहली राजधानी ट्रेन है।

जेपी नड्डा का बिहार दौरा 

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी अध्यक्ष जय प्रकाश ( जेपी नड्डा) बिहार के दौरे पर रहेंगे। नड्डा का यह दौरा विशेष है। नड्डा सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। नड्डा  बिहार के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसमें सीट बंटवारें, गठबंधन की मौजूदा स्थिति और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा करेंगे।

JP Nadda

खबर अपडेट की जा रही है…..



Leave a Comment