Latest Update: लद्दाख में हिंसक विरोध प्रदर्शन, 4 की मौत, UP में इंटरनेशन ट्रेड शो की शुरूआत,टीम इंडिया पहुंची फाइनल में
Latest Update 25 September: पढ़ें 25 सितंबर 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।
10:00 AM
लद्दाख में अब तक 4 की मौत, 72 घायल
लद्दाख में बुधवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 72 लोग घायल हुए हैं। यह विरोध प्रदर्शन लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हो रहा है।

अब तक क्या- क्या हुआ
लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 4 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय और CRPF की गाड़ी में आग लगा दी। सोनम वांगचुक ने अपील की है कि सामाजिक कार्यकर्ता और युवा हिंसा रोके, और इस अपील के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनसन तोड़ दिया। घटना की लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने हिंसा की कड़ी निंदा की है।
प्रदर्शनकारियों की क्या है मांगे
GenZ, छात्रों ने प्रदर्शन इसलिए शुरू किया क्योंकि प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए, 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाकर लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। अब 6 अक्टूबर को बैठक है सरकार लद्दाख के प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक करेगी।
9: 00 AM
यूपी में इंटरनेशन ट्रेड शो की शुरूआत

उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत आज, 25 सितंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे, जो 29 सितंबर तक चलेगा।
इसमें 2500 से अधिक प्रदर्शक और लगभग 2 लाख आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस वर्ष रूस पार्टनर कंट्री है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। हॉल नंबर 9 में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पवेलियन होगा, जहां 343 स्टॉल्स पर प्रदेश के 75 जिलों के सिग्नेचर प्रोडक्ट्स प्रदर्शित होंगे। कृषि विभाग 1000 वर्ग मीटर में प्रदर्शनी लगाएगा, जिसमें पांच कृषि विश्वविद्यालय और एफपीओ भाग लेंगे। गेट नंबर 3 से हॉल नंबर 7 तक 25 फूड स्टॉल्स पर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन जैसे मुरादाबादी दाल, बनारसी पान और लस्सी परोसे जाएंगे।
आखिर इसका उद्देश्य क्या है
- उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर स्थापित करना।
- निवेश और व्यापार को बढ़ावा देना।
- नवाचार, एकीकरण और अंतर्राष्ट्रीयकरण पर जोर देना।
8: 00 AM
टीम इंडिया पहुंची फाइनल में

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है! उन्होंने सुपर-4 में बांग्लादेश को 41 रन से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। यह भारत की एशिया कप के फाइनल में 12वीं बार एंट्री है।
- अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
- कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी: कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए, जो भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान था।
- जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती का योगदान: बुमराह और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए, जिससे बांग्लादेश को 127 रन पर ऑल आउट करने में मदद मिली
- फाइनल का मुकाबला अब टीम इंडिया का फाइनल में मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। यह मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।
खबर अपडेट हो रही है……