वाराणसी के हर थाने पर हुआ मिशन शक्ति फेज-5.0 का लाइव टेलीकास्ट


वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के लोकभवन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज-5.0” का शुभारंभ किया। यह अभियान 22 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

वाराणसी में कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट कमिश्नरेट के यातायात सभागार, एन0आई0सी0 और शहर के सभी थानों पर किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, मुख्यालय अपर पुलिस आयुक्त अपराध, सभी पुलिस उपायुक्त, थानाध्यक्ष और महिला सुरक्षा केन्द्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

कमिश्नरेट वाराणसी में सभी थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केन्द्र महिलाओं को एकल संपर्क बिंदु के रूप में काउंसलिंग, मार्गदर्शन, सहयोग और संरक्षण जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं। आज कार्यक्रम में सभी तैनात कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई, ताकि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को बेहतर और सशक्त सेवा दी जा सके।

देखें तस्वीरें 

वाराणसी के हर थाने पर हुआ मिशन शक्ति फेज-5.0 का लाइव टेलीकास्ट

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ं








Leave a Comment