नाबालिग को भगान और दुष्कर्म के आरोप में युवक सहित दो गिरफ्तार, लोहता पुलिस ने विशुनपुर बाग से दबोचा
वाराणसी। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी समेत एक बाल अपचारी को लोहता पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर फरार/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मामला दर्ज होने का कारण
मामला 09 सितंबर 2025 का है। वादी मुकदमा ने थाना लोहता में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अभियुक्तों ने आपराधिक षड्यंत्र कर बहला-फुसलाकर ले जाया और इस दौरान नामजद आरोपी अनुराग गिरी उर्फ शिवम गिरी ने गलत काम किया। इस आधार पर थाना लोहता में मुकदमा अपराध संख्या 255/2025 धारा 137(2)/87/61(2)/65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष निकिता सिंह द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज 10 सितंबर 2025 को सुबह करीब 11.20 बजे विशुनपुर बाग के पास से मुख्य अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है–
- अनुराग गिरी उर्फ शिवम गिरी, निवासी कोरौता थाना लोहता, उम्र करीब 19 वर्ष।
- एक बाल अपचारी, उम्र करीब 15 वर्ष, जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
पुलिस ने दोनों आरोपितों को 10 सितंबर 2025 को समय करीब 11.20 बजे विशुनपुर बाग के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस गिरफ्तारी में लोहता पुलिस की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में शामिल रहे–
- थानाध्यक्ष निकिता सिंह, थाना लोहता।
- सब इंस्पेक्टर ऋतुराज मिश्रा, थाना लोहता।
- सब इंस्पेक्टर नत्थू प्रसाद, थाना लोहता।
- हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश सिंह, थाना लोहता।
- कांस्टेबल अजीत कुमार, थाना लोहता।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।