Lucknow : जल शक्ति मंत्री ने नदियों के जलस्तर की समीक्षा की, बाढ़ नियंत्रण के निर्देश दिए

0


उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ स्थित परिकल्प भवन में बाढ़ नियंत्रण एवं कमांड केंद्र का निरीक्षण किया और राज्य की नदियों के जलस्तर की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जाए।

स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों से कहा कि संभावित प्रभावित गांवों के निवासियों को समय रहते सतर्क किया जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में स्थापित सभी बाढ़ चौकियों को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए।

मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि आपातकालीन स्थितियों में सभी प्रशासनिक और तकनीकी संसाधनों का सही समय पर उपयोग हो। उन्होंने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को हर संभावित कदम उठाने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.