Major League Cricket 2025: पूर्व भारतीय खिलाड़ी उन्मुक्त चंद ने अमेरिका में खेली तूफानी पारी, अपनी टीम को दिलाई जीत

0

Major League Cricket 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 में पूर्व भारतीय खिलाड़ी

उनकी यह पारी केवल 58 गेंदों पर आई। वहीं इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके व 4 छक्के भी आए थे। इसके अलावा इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.27 का रहा था। वहीं उनकी यह पारी विकेटों के पतझड़ के बीच आई थी। क्यूंकि एक समय नाईट राइडर्स की टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट केवल 7 रनों के अंदर ही गंवा दिए थे।

इस सीजन उनमुक्त चंद की दूसरी फिफ्टी :-

इस बार मेजर लीग क्रिकेट 2025 का सीजन उनमुक्त चंद के लिए काफी शानदार गुजरा है। इस सीजन में उन्होंने अभी तक कुल चार मुकाबले खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारी भी आई हैं।

क्यूंकि इससे पहले सैन फ्रांसिस्को के विरुद्ध अपने पहले मुकाबले में उनमुक्त के बल्ले से 32 बॉल पर 53 रनों की पारी निकली थी। वह अभी तक चार मैचों की 4 पारियों में अभी तक कुल 161 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन का रहा है।

लॉस एंजिल्स नाईट राइडर्स को मिली पहली जीत :-

इस मैच की बात करें तो सीटल ऑर्कस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में पहले खेलते हुए सीटल ऑर्कस ने अपने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में लॉस एंजिल्स नाईट राइडर्स की टीम 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर इस मैच को जीत गई। वहीं अपनी लगातार तीन हार के बाद यह उनकी पहली ही जीत थी। उन्मुक्त चंद को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.