Major League Cricket 2025: ग्लेन मैक्सवेल का एक और बड़ा कारनामा, महज इतनी गेंदों में ठोका तूफानी शतक

0

Major League Cricket 2025: इस समय अमेरिका में  इसका एक और उदाहरण उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट 2025 के दौरान दिया। क्यूंकि बीती रात को लॉस एंजिल्स नाईट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाड़ी ने 106 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी यह बड़ी पारी केवल 49 गेंदों पर आई थी। उनकी इस पारी में हमें दो चौके व 13 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 216.32 की रही थी। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि पहले 15 गेंदों पर ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से महज 11 रन ही आए थे।

मैक्सवेल ने दिलाई अपनी टीम को जीत :-

इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई वाशिंगटनकी टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें उनकी तरफ से कप्तान मैक्सवेल के बल्ले से सबसे बड़ा योगदान भी रहा।

उनके अलावा भी इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी मिचेल ओवन ने भी 11 बॉल पर 32 रन बनाए। इसके बाद इन रनों के जवाब में लॉस एंजिल्स नाईट राइडर्स की टीम 16.3 ओवर में ही केवल 95 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस मैच में खेलते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के लिए जैक एडवर्ड्स और मिचेल ओवन ने 3-3 विकेट हासिल किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.