मंगल और शनि ने बनाया समसप्तक योग, अगले इतने दिन मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक
ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 28 जुलाई को मंगल ग्रह ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है, वही कर्म फल दाता शनि देव मीन राशि में विराजमान है. ऐसे में दोनों ग्रहों के बीच समसप्तक योग बन रहा है. इस दौरान 3 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आय में वृद्धि और करियर में प्रमोशन के योग भी दिखाई दे रहे हैं और सब आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे.
इन 3 राशियों पर मेहरबान मंगल और शनि
कुंभ राशि: मंगल और शनि का समसप्तक योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह है. ऐसे में इन्हें विशेष लाभ मिलेगा इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी. जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है, प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी आप सुख अनुभव महसूस करेंगे. इस समय आपने जो भी योजनाएं सोची थी, उसमें आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
तुला राशि: मंगल और शनि का सम सप्तक योग इस राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायक साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, विदेश यात्रा आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है. रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. नौकरी और व्यापार में भी उन्नति होगी, पिता या गुरु की सहायता मिल सकती है. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा है. इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही, आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Dailynews7 इनकी पुष्टि नहीं करता है.