UP : यूपी में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों के तबादले, कई अफसरों को मिले नए दायित्व

0


उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर IAS अफसरों के तबादले कर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

शशि प्रकाश गोयल से IIDC और CEO यूपीडा का पद हटा दिया गया है। अब उनके पास कोई विभाग नहीं रहेगा। दीपक कुमार को नया IIDC बनाया गया है और CEO यूपीडा का चार्ज भी उन्हीं को दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें नागरिक उड्डयन का ACS बनाया गया है, जबकि वे पहले से APC की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शिक्षा विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। अमित कुमार घोष को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि मुकेश मेश्राम को पशुपालन और मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अमृत अभिजात को पर्यटन और संस्कृति विभाग सौंपा गया है। गृह और मुख्यमंत्री सूचना का दायित्व पहले की तरह संजय प्रसाद के पास रहेगा।

इसके अलावा, अजय चौहान को UPSA CEO का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है और आलोक कुमार-3 को जीरो पावर्टी मिशन का नोडल अधिकारी बनाया गया है। पी. गुरूप्रसाद को नगर विकास और आवास विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

मनीष चौहान को सचिवालय प्रशासन का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि रणवीर प्रसाद को राजस्व विभाग का अतिरिक्त चार्ज और खाद्य रसद का प्रमुख सचिव बनाए रखा गया है। अनामिका सिंह को यूपी का खाद्य आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, भूपेंद्र एस चौधरी को बरेली मंडलायुक्त बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.