MP Weather update: एमपी में अगले 4 दिन हल्की बारिश का यलो अलर्ट, 14 अगस्त से ग्वालियर से होगी प्रदेश में मानसून की वापसी
हाइलाइट्स
-
एमपी में 13 अगस्त तक हल्की बारिश काअलर्ट
-
14 अगस्त से प्रदेश में मानसून की वापसी
-
मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में पहुंची
MP Weather update: मध्यप्रदेश में अगले चार दिन तक कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह मानसून ट्रफ लाइन के हिमालय की तराई में पहुंचना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में मानसून की वापसी 14 अगस्त से ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश से होने की संभावना है।
14 अगस्त से मानसून वापसी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र 13 अगस्त से बनेगा। यह मजबूत होकर महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्य प्रदेश के दक्षिण हिस्से के पास से गुजरेगा। जिसके चलते मानसून ट्रफ लाइन हिमालय से लौटेगी। 14 अगस्त से ग्वालियर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मानसून की वापसी की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश की संभावना नहीं है।
खबर अपडेट हो रही है…