अगले महीने मंगल करेंगे तुला राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम आदि का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है. वहीं, इसकी उच्च राशि मकर राशि है. मंगल ग्रह लगभग 18 महीने के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. सितंबर के महीने में मंगल ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, मंगल के इस राशि परिवर्तन की वजह से तीन राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.

सितम्बर में इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित हो सकता है, इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ का लाभ मिलेग. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने वाली है. करियर में अब अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे. जल्द ही, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है, इस समय आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि देखने को मिलने वाली है.

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन काफी अनुकूल साबित होगा. करियर को लेकर अब आप सीरियस नजर आएंगे. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जो लोग मंगल ग्रह से संबंधित काम- कारोबार करते हैं उनकों लाभ मिलेगा. मतलब रियल स्टेट प्रॉपर्टी और जमीन जायदाद से जुड़े जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

तुला राशि: मंगल ग्रह का शुभ गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा, मंगल ग्रह आपकी कुंडली से लग्न भाव पर भ्रमण करेंगे. ऐसे में आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा. जल्द ही, आपको प्रमोशन या फिर कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, मान- सम्मान की प्राप्ति होगी. इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Dailynews7 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Comment