Mathura Family Suicide: मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के पांच लोंगों ने किया सुसाइड, रात में दूध में जहर मिलाकर पिया
Mathura Family Suicide News: यूपी के मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच लोंगों ने सुसाइड कर लिया है। प्राथमिक तौर पर आई जानकारी के अनुसार रात में सभी ने दूध में जहर मिलाकर पी लिया। घटना की जानकारी तब लगी जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस के अनुसार मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पूरी घटना महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव की बताई जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है …
यह भी पढ़ें: Gwalior News: ग्वालियर में गौ मांस से भरा ट्रक पकड़ा, गौसेवकों ने किया हंगामा, मौके पर मिलीं गोवंश की हड्डियां