MCX Gold price hike : सोने के दामों में तगड़ा उछाल, 1 लाख के फिर करीब पहुंचा सोना
News (Gold Rate Update) सोना एक कीमती धातु है। इसके दाम घटते और बढ़ते रहते हैं। सोने के दाम अनेक कर्म से बदलते रहते हैं। सोने की कीमत अपने हाई पर चल रही है।
सोना कुछ दिन गिरावट (gold rate down) के बाद फिर से बढ़ोतरी के पथ पर चल पड़ा है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने के बाजार में हरियाली दिखाई दी है। सोना ग्रीन मार्क पर बना हुआ है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का भी कारण सामने आया है। सोने की कीमत (gold price) बढ़ने का प्रमुख कारण अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स पर हटाया गया हॉल्ड है।
इसके बाद से मार्केट में फिर से हलचल हुई, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए सोने का भंडारण करना शुरू कर दिया। निवेशक अपने पोर्टफोलियो में सोने की बढ़ोतरी कर रहे हैं।
पॉजिटिव रिटर्न देने के लिए जाना जाता है सोना
सोने को पॉजिटिव रिटर्न (gold return) देने के लिए जाना जाता है। सोना हर साल पॉजिटिव रिटर्न देता आया है। पिछले 11 साल में से सोने ने आठ बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
वहीं, जब सोने में गिरावट आती है तो वह भी ज्यादा बड़ी गिरावट नहीं होती। इसी कारण निवेशक सोने की ओर आकर्षित होते हैं। मार्केट में पैसा ज्यादा डूब सकता है, लेकिन सोने में पैसा डूबने के चांस कम होते हैं।
2025 में दिया सोने ने बंपर रिटर्न
सोने ने 2025 में बंपर रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में सोने के दाम 76 से 77 हजार रुपये के बीच में थे। उसके बाद कीमत (gold rate update) इस कदर बढ़ी की सोने ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक लाख के आंकड़े को पार कर लिया। सोने ने करीब 35% तक का रिटर्न दिया।
एमसीएक्स (MCX Gold rate) पर 16 जून को सोने की कीमत 101078 रुपए थी। परंतु इसके बाद सोने में कुछ दिन गिरावट भी देखने को मिली है। वहीं, सावन के पहले सोमवार को सोने की कीमत फिर से अपने हाई पर पहुंच गई है।
क्या चल रहे हैं एमसीएक्स पर सोने के दाम
एमसीएक्स पर सोने (Gold MCX rate) की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 3:55 पर एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 98,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोने में 562 रुपये कल के मुकाबले में इजाफा हुआ है।
सोमवार को सोने की हाईएस्ट कीमत 98,450 रुपये दर्ज की गई है। आज सोने की (gold rate) ओपनिंग 97,967 रुपये पर हुई थी, जबकि शुक्रवार को सोना 97,818 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बाद सोना ग्रीन प्वाइंट पर ही बना हुआ है।