MCX Gold Rate : सोने ने लगाई लंबी छलांग, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या रहेगा हाल

0

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोना एक कीमती धातू है, जिसकी कीमत 2025 में बढ़ती ही जा रही है। 2025 में सोना बहुत बढ़ रहा है। सोने के दाम रोजाना ही नई हाईट पर जा रहे हैं। सोने के दामों में ये ऐतिहासिक तेजी है। वहीं, आगे चलकर सोने के दाम क्या रहेंगे, इसको लेकर भी अनुमान सामने आ गया है। 

इस वजह से बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का कारण एक तो टैरिफ वॉर है है। दूसरा, मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है। इजरायल ने ईरान पर हमला किया है। इससे सोने की मांग बढ़ गई है और सोने के दाम भी बढ़ गए हैं। सोने के दाम (MCX Gold Rate) एक रिकॉर्ड स्तर पर आ गए हैं।

 

बैकों ने जमा करना शुरू कर दिया सोना 
इजरायल के ईरान पर हमले एमसीएक्स और कॉमेक्स पर सोने के दाम (MCX Gold Rate) बढ़े हैं। सोना रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। रिकॉर्ड दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने डॉलर के बजाय सोना जमा करना शुरू कर दिया है।

भारत, चीन और रूस के गोल्ड रिजर्व बढ़े हैं। सोने की चमक के पीछे सबसे बड़ी वजह ईरान पर इजरायल का हमला, ट्रंप का टैरिफ वॉर , यूएएस और चीन तनाव और कमजोर डॉलर है। 

कहां से कहां पहुंच गया सोना
अप्रैल में सोने (MCX Gold Rate) ने 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। का रिटर्न दिया है जबकि 2025 में अब तक सोने ने 28 फीसदी का उछाल दिखाया है। सोने की कीमतें 4 साल में 2 गुना हुई है। 2021 में सोने का भाव 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जबकि आज सोने का भाव 100403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा।

किस साल सोने के दिया कितना रिटर्न 

  • साल 2023 : 15 फीसदी का रिटर्न
  • साल 2024 : 28 फीसदी का रिटर्न 
  • जनवरी 2025 से अब तक : 28 फीसदी का रिटर्न  

2021 के बाद कितना बढ़ा सोना
साल 2021 में सोने की कीमत (MCX Gold Rate) 51875 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 2022 में सोने की कीमत 55558 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। सोने की कीमत बढ़ी। इसके बाद साल 2023 में सोना और तेजी से बढ़ा और कीमत 64460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

2024 में सोना और भी ज्यादा बढ़ा और सोने के दाम 74731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, जबकि 2025 में सोने का भाव 100403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह करीब 36 प्रतिशत का रिटर्न बनता है।

अब ऐसे रहेंगे सोने के दाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार GJEPC के पूर्व चेयरमैन कोलिन शाह का कहना है कि जियोपॉलिटिकल तनाव से सोने में तेजी देखने को मिली है। बाजार में अनिश्चितता हावी है। सोने की मांग बनी हुई है, जिससे साल के अंत तक सोना एक लाख के पार पर ही बंद होगा।

सोने का भाव 4000 डॉलर की तरफ बढ़ रहा है। शादियों के सीजन को देखते हुए भी खरीद जारी है। अनुमान है कि निवेश के नजरिये से सोने की मांग कम हो जाए। चीन में भी सोने की मांग दोबारा लौट रही है। भारत में मांग लगातार स्थिर बनी हुई है। 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.