रोहनिया में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया इंटरलॉकिंग कार्यों का शिलान्यास
वाराणसी। विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के फरीदपुर गांव में इंटरलॉकिंग कार्यों का शिलान्यास किया। यह कार्य काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्वरित योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।
इस दौरान डीह बाबा मंदिर से लठियां ड्रेन तक 32.94 लाख की लागत से 500 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास किया गया। वहीं डाफी में सुक्खु चौधरी के मकान से प्रवीण दुबे के मकान तक 8.16 लाख की लागत से 75 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में शुलटंकेश्वर मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, पार्षद राम सिंह यादव, कल्लू, अभय सिंह, जेई अक्षय पटेल, राजू प्रजापति, अजय विश्वकर्मा और रामचंद्र गौतम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।