Modi Cabinet Decisions: 10 लाख 90 हजार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दिवाली पर बोनस के रूप में मिलेगा 78 दिन का वेतन

0


Modi Cabinet Decisions:  इस बार की दिवाली रेलवे कर्मचारियों के लिए खास होने वाली है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस 2025 देने का ऐलान किया है। कैबिनेट ने कहा कि यह बोनस दिवाली से पहले ही कर्मचारियों के खाते में जमा कर दिया जाएगा। यह घोषणा रेलवे दिवाली बोनस 2025 को लेकर कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

रेलवे में कर्मचारियों की स्थिति और भर्ती 

Modi Cabinet Decisions: 10 लाख 90 हजार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दिवाली पर बोनस के रूप में मिलेगा 78 दिन का वेतन

रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 1.20 लाख नए कर्मचारियों की भर्ती हुई थी। इसके बाद 31 मार्च 2024 तक रेलवे में कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 13.15 लाख हो गई। इसके अलावा, 58,642 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में भी चल रही है।

रेलवे बख्तियारपुर राजकीय तिलैया लाइन की डब्लिंग का फैसला 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेल खंड (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को मंज़ूरी दे दी है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 2,192 करोड़ रुपये है। बिहार राज्य के चार ज़िलों को कवर करने वाली इस परियोजना से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 104 किलोमीटर की वृद्धि होगी: रेल मंत्रालय

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.