MP विधानसभा बजट सत्र-पांचवां दिन: मंत्री बोले- बारिश से हुए फसल नुकसान का किसानों को मिलेगा मुआवजा
MP Vidhan Sabha Budget Session: मप्र विधानसभा के बजट सत्र-2026 के पांचवें दिन (20 फरवरी) सदन में इंदौर में दूषित पानी से मौतों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, घटना के बाद सरकार ने तत्काल कार्रवाई की। पीड़ितों के इलाज, पानी की जांच और नई पाइपलाइन का काम शुरू किया गया। जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की गई है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यह 90 साल पुरानी बस्ती है। यहां अशिक्षित लोग रहते हैं, जहां काम करना नगर निगम कर्मचारियों के लिए मुश्किल होता है। इसी कारण नगर निगम के कर्मचारी ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे। महापौर ने टेंडर जारी किए थे, लेकिन काम समय पर शुरू नहीं हो पाया।
इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, लोगों को साफ पानी देना सरकार की जिम्मेदारी है। काला पानी की सजा तो सुनी है, लेकिन यहां तो लोगों को काला पानी पिलाया जा रहा है। इस पर सरकार जवाब नहीं दे रही है।
विपक्ष ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की तो अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, विधानसभा की नियमावली के नियम 55 के उपखंड 5 के अनुसार स्थगन प्रस्ताव में उस विषय पर चर्चा नहीं होगी, जिस पर सदन में पूर्व में ही चर्चा हो चुकी है।
सदन के बाहर विपक्ष का थाली बजाकर प्रदर्शन
इससे पहले गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने बजट को “ख्याली पुलाव” बताया। जब सदन के में बिजनेसमैन गौतम अदाणी पर चर्चा हुई तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, सरकार बिजली खरीदने के नाम पर 25 साल में एक से सवा लाख करोड़ रुपए देने की योजना बना रही है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/mp-vidhan-sabha-budget-session-2026-02-20-17-22-10.jpg)
इस पर सत्तापक्ष के विधायकों ने सबूत की मांग की। साथ ही इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से विपक्षी सदस्यों की बहस तेज हो गई और इसी दौरान “औकात में रहो” की टिप्पणी ने आग भड़का दी। लगभग 40 मिनट तक जोरदार हंगामा हुआ और कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
-
Feb 20, 2026 13:57 IST
नीमच स्टेडियम की शराब दुकान का हटाने सरकार ने दिए निर्देश
नीमच के एक स्टेडियम परिसर में संचालित शराब दुकान का मामला विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। नीमच विधायक दिलीप परिहार के सवाल पर सरकार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए विधायक दिलीप परिहार ने कहा कि जिस स्थान पर बच्चे स्विमिंग और खेल गतिविधियां करते हैं, वहां शराब दुकान का संचालन बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने इसे खेल और सामाजिक वातावरण के प्रतिकूल बताते हुए तत्काल हटाने की मांग की।
इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट कहा कि जहां बच्चे स्विमिंग करते हों, वहां शराब दुकान खोलना पूरी तरह गलत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुकान को तत्काल हटाया जाएगा और जिन अधिकारियों ने इसकी अनुमति दी है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-
Feb 20, 2026 13:36 IST
बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाएगा
प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि राज्य में जहां भी बारिश-ओले से नुकसान हुआ, उन किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने पर 32 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में सर्वे के निर्देश दिए हैं।
-
Feb 20, 2026 13:02 IST
कैलाश विजयवर्गीय बोले- आज किसी के बर्बादी के आसार नहीं, कांग्रेस विधायक ने कसा तंज
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भंवर सिंह शेखावत ने हास्य अंदाज में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज कैलाश जी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। माहौल भी कुछ अलग दिखाई दे रहा है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि किसी की बर्बादी के आसार नहीं हैं, होली का त्योहार आ रहा है और सभी को खुश रहना चाहिए, रिश्तों में मिठास और मुस्कान बनी रहनी चाहिए।
-
Feb 20, 2026 13:02 IST
मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, किसान चिंता ना करें
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब में कहा, मुख्यमंत्री ने कल (19 फरवरी) ही सभी कलेक्टरों को निर्देश दे दिए हैं कि बारिश से हुए नुकसान की पूरी जानकारी तुरंत भोपाल भेजी जाए। यदि किसानों को कोई नुकसान हुआ है तो उसका आकलन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री और सरकार किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और जरूरी होने पर राहत एवं मुआवजे की व्यवस्था की जाएगी।
-
Feb 20, 2026 12:52 IST
शेखावत ने बारिश से फसल नुकसान का मुद्दा उठाया
![MP Vidhan Sabha Budget Session]()
प्रदेश में अचानक हुई बारिश से किसानों की फसल को हुए नुकसान का मुद्दा कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि बीते दो दिन हुई बारिश से गेहूं की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार द्वारा गेहूं खरीदी के लिए तय मानकों के अनुसार फसल खरीदी नहीं हो पाएगी और किसान परेशानी में आ सकते हैं।
उन्होंने सरकार से तत्काल फसल का सर्वे कराने की मांग की और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा, बीते दो दिनों की बारिश में ही बड़ी मात्रा में फसलें खराब हो गई है और किसान चिंतित हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/mp-vidhan-sabha-budget-session-2026-02-20-12-52-22.jpg)