MP BJP: राजनीतिक पदों पर नियुक्ति के लिए नेता-मंत्रियों से मिले 200 नाम, लेकिन पद एक्टिव कार्यकर्ताओं को देने का दावा

0


Madhya Pradesh (MP) BJP Karyakarta Political Appointment: मध्यप्रदेश में भोपाल जिला स्तर पर बीजेपी के 100 से ज्यादा राजनीतिक पदों पर नियुक्ति के लिए नेता और मंत्रियों से 200 नाम मिले हैं, हालांकि बीजेपी उनमें से एक्टिव कार्यकर्ताओं को ही पद देने का दावा कर रही हैं। जिसका निर्णय संगठन स्तर पर लिया जाएगा।

दरअसल, भोपाल में जिला कार्यकारिणी, नगर निगम में एल्डरमैन, कॉलेजों की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष समेत अन्य सरकारी समितियों में सदस्यों जैसे 100 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाना है। जिसके लिए संगठन से नियुक्त पर्यवेक्षक ओम जैन और बजरंग पुरोहित पार्टी के नेता-मंत्रियों से चहेतों के नाम लेने आए। रायशुमारी में जिले के 200 से ज्यादा नामों की सूची मिली हैं।

रायशुमारी में नहीं पहुंचे राज्य के दो मंत्री

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और राज्य मंत्री कृष्णा गौर रायशुमारी में नहीं पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों मंत्री अपने चहेतों के नामों की सूची पहले ही पार्टी को भेज चुके हैं। सांसद आलोक शर्मा और पूर्व सांसद आलोक संजर समेत भोपाल के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी से पर्यवेक्षक ने व्यक्तिगत चर्चा की। उनके चहेतों के नामों की सूची ली।

जनभागीदारी समिति के लिए इनसें लेंगे सुझाव

जिले में कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष व सदस्य के पद के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत अन्य इकाईयों से सुझाव लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों शाखाओं के पदाधिकारियों से समन्वय से पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पिछले कुछ सालों से एबीवीपी के छात्र नेताओं को नियुक्ति दी जा रही थी, पिछली बार आरएसएस के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों को जगह दी गई थी।

कहां-कितने पदों पर होगी नियुक्तियां

  • जिले में 25 पदाधिकारी।
  • नगर निगम में 12 एल्डरमैन।
  • कॉलेजों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष।
  • आरटीओ समिति सहित अन्य सरकारी समितियों के सदस्य।
  • इन सभी पदों को मिलाकर, जिला स्तर पर 100 से ज्यादा नेताओं को समायोजित किया जा सकता है।

खबर अपडेट की जा रही

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Congress: विरोध-बगावत के बीच राहुल गांधी से मिलेंगे MP के जिलाध्यक्ष,इधर भोपाल में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, मांगा न्याय

MP Congress Rahul Gandhi

Madhya Pradesh (MP) Rahul Gandhi Congress Meeting Update: मध्यप्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त 71 शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को दिल्ली में राहुल गांधी पॉलिटिकल टिप्स देंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए गुजरात मॉडल पर सभी को ट्रेनिंग दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.