MP BJP Executive Announced: खंडेलवाल की टीम में लता वानखेड़े-सुमेर सोलंकी समेत 4 महामंत्री, 9-9 उपाध्यक्ष-मंत्री बनाए गए

0


हाइलाइट्स

  • बीजेपी की नई कार्यकारिणी 
  • 4 महामंत्री, 9-9 उपाध्यक्ष और मंत्री
  • सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी उपाध्यक्ष बने

MP BJP Executive Announced: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्‍डेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहमति से गुरुवार 23 अक्टूबर को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री बनाए गए है।

देखें पूरी लिस्ट..

MP BJP Executive Announced: खंडेलवाल की टीम में लता वानखेड़े-सुमेर सोलंकी समेत 4 महामंत्री, 9-9 उपाध्यक्ष-मंत्री बनाए गए

प्रदेश उपाध्यक्ष

  • रणबीर रावत
  • कांतदेव सिंह
  • प्रभुराम चौधरी
  • शैलेंद्र बरुआ
  • मनीषा सिंह
  • नंदिता पाठक
  • सुरेंद्र शर्मा
  • निशांत खरे
  • प्रभुलाल जाटव

प्रदेश महामंत्री

  • लता वानखेड़े
  • सुमेर सोलंकी
  • राहुल कोठारी
  • गौरव रणदिवे

सिंधिया समर्थक चौधरी बने उपाध्यक्ष

वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री के रूप में काम कर चुके पूर्व विधायक रणबीर सिंह रावत अब उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनीषा सिंह को प्रमोट किया गया है, बीजेपी की प्रदेश मंत्री और विधायक मनीषा सिंह अब प्रदेश उपाध्यक्ष बन गई हैं।

पहले संभागीय संगठन मंत्री रहे शैलेंद्र बरुआ बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बन गए हैं। सीएम के करीबी प्रभुलाल जाटव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कांत देव सिंह एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं। मध्य प्रदेश युवा कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष निशांत खरे भी उपाध्यक्ष बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: Burhanpur Farmers Protest: केला फसल बीमा योजना को लेकर कलेक्टर कार्यालय में किसानों का हंगामा, पुलिसकर्मी घायल

Premanand Maharaj HealthPremanand Maharaj Health

Premanand Maharaj Health: मध्य प्रदेश के बैतूल में धर्म और मजहब से ऊपर उठकर कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। एक ऐसी तस्वीर, जो गंगा-जमुनी तहजीब की झलक पेश करती है। प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.