MP Budget 2026 Live: आदिवासियों के 259 गांवों का कायाकल्प, 793 करोड़ का प्रावधान, श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान
MP Budget 2026 Live: मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार आज यानी बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सुबह 11 बजे बजट भाषण की शुरुआत करेंगे। वह टैबलेट लेकर विधानसभा पहुंचेंगे। यह बजट लगभग 4.70 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है
-
Feb 18, 2026 11:44 IST
श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। इसके पोछे का उद्देश्य मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और गरीब वर्ग को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है।
-
Feb 18, 2026 11:31 IST
किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे 1 लाख सोलर पंप -वित्त मंत्री
![WhatsApp Image 2026-02-18 at 11.32.44 AM (1)]()
वित्त मंत्री ने कहा कि ₹3,000 करोड़ की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हर साल कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है।
MP Budget 2026: किसानों के लिए बजट में क्या है खास?
#MPBudget2026#FarmerWelfare#SolarPumpScheme#KrishakUnnatiYojana#AgricultureNews#MadhyaPradesh#MPGovt#SustainableFarming@JagdishDevdaBJP@DrMohanYadav51pic.twitter.com/XsxOFgF3QH— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 18, 2026
कृषक उन्नति योजना की घोषणा की गई है, जिसमें किसानों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है। साथ ही जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को पंजीकृत किया गया है।
कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 81 हजार 910 करोड़ का प्रावधान
- किसानों को 1 लाख 15 हजार करोड़ के वित्तीय संसाधन दिए जाएंगे
- मछली उत्पादन के लिए 412 करोड़ का प्रावधान
-
Feb 18, 2026 11:24 IST
रोलिंग बजट
![WhatsApp Image 2026-02-18 at 11.23.47 AM]()
रोलिंग बजट एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसमें हर साल या तय समयांतराल पर आने वाले सालों को जोड़ते हुए बजट को लगातार संशोधित और अपडेट किया जाता है। अगर हम आसान भाषा में कहें तो बजट को एक बार बनाकर छोड़ा नहीं जाता, बल्कि हर साल नई परिस्थितियों और जरूरतों के मुताबिक उसमें बदलाव किया जाता है।
-
Feb 18, 2026 11:12 IST
वित्त मंत्री- हमारा उद्देश्य हर हाथ को काम देना
LIVE : मध्यप्रदेश विधानसभा में वार्षिक बजट का प्रस्तुतीकरण#MPBudget2026#ViksitMPKaBudget
— Jansampark MP (@JansamparkMP) February 18, 2026
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2026-27 का बजट पेश कर रहे है। बजट के भाषण में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना। युवाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का दायित्व है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाने वाली सरकार असंभव को संभव में बदलने वाली सरकार है।
विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बजट भाषण, बोले-युवाओं के लिए बजट, इसमें अगले 3 साल की झलक#MPBudget2026#JagdishDevda#YouthEmployment#IndustrialGrowth#MadhyaPradeshNews#ViksitMP@DrMohanYadav51@JagdishDevdaBJPpic.twitter.com/0bHAkBd30e
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 18, 2026
-
Feb 18, 2026 10:50 IST
बजट को लेकर मोहन कैबिनेट की मंजूरी
![WhatsApp Image 2026-02-18 at 10.58.16 AM]()
आज मध्य प्रदेश का बजट 2026-27 पेश होने वाला है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें बजट की मंजूरी मिल गई है। अब बस थोड़ी देर में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
-
Feb 18, 2026 10:39 IST
वित्त मंत्री-जनता को समर्पित बजट
बजट क लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह बजट जनता के लिए है और उन्हें पूरी तरह से समर्पित है। यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा।
-
Feb 18, 2026 10:16 IST
वित्त मंत्री ने की घर में पूजा-अर्चना
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh Deputy CM and Finance Minister Jagdish Devda will be presenting the State Budget for 2026-27.
He also shows the budget tablet as he will present the Budget today at the State Assembly. pic.twitter.com/f3H19FyQSw
— ANI (@ANI) February 18, 2026
डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Finance Minister Jagdish Devda) आज मोहन सरकार का तीसरी बार MP का बजट पेश करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने आवास में पूजा-अर्चना की। वहीं बजट पेश करने से पहले मंत्री जगदीश देवड़ा की पत्नी ने उनका तिलक कर दही चक्कर खिलाया। उन्होंने बजट से जुड़ा टैबलेट भी मीडिया को दिखाया। वहीं मंत्री जगदीश देवड़ा की पत्नी ने उनका तिलक कर घर से विदा किया.
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/cm-mohan-2026-02-18-11-34-55.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/whatsapp-image-2026-2026-02-18-11-24-01.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/whatsapp-image-2026-02-18-10-58-58.jpeg)