MP Cabinet Decisions: भोपाल के बैरसिया में खुलेगा इलेक्ट्रानिक मैन्यूफैक्चरिंग क्ल्सटर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर होगा काम

0


MP Cabinet Decisions 2025: भोपाल मंत्रालय में मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कैबिनेट ने प्रदेश के कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई।

भोपाल के बैरसिया में इलेक्ट्रानिक मैन्यूफैक्चरिंग क्ल्सटर (EMCS) खुलेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से यह प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। जिसमें करीब 371 करोड़ रूपए का निवेश होगा। इसमें 225 करोड़ रूपए राज्य देगा और 146 करोड़ केंद्र से मिलेगा। यहां क्ल्सटर रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए काम करेगा। मध्यप्रदेश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए जगह की जरूरत थी। भोपाल के बैरसिया में जगह मिल गई है। मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रानिक के क्षेत्र में काफी इन्वेस्टमेंट आ रहा हैं।

एमपी के किसान सम्मेलन में आएंगे PM मोदी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि एमपी कैबिनेट में मध्यप्रदेश में किसान सम्मेलन कराने पर चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री से समय मिलने के बाद कार्यक्रम तय किया जाएगा। मध्यप्रदेश के निर्यात में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। मध्यप्रदेश में करीब 41 प्रतिशत तक पूंजीगत व्यय किया गया हैं।

इन प्रस्तावों पर भी मिली मंजूरी

– भोपाल के गांधी चिकित्सा कॉलेज में इंडो क्रेनोलॉजी की स्वीकृत मिली है। जहां 134 सीटें और 20 पद मंजूर किए गए।

– अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को 10 महीने की जगह 12 महीने की शिक्षावृत्ति मिलेगी। यह लाभ 1650 छात्र और 1750 बेटियों को मिलेगा

– कैबिनेट से गीता भवन के निर्माण को मंजूरी मिली है। नगर निगम की जमीन नहीं मिली तो राजस्व की जमीन दी जाएगी।

– मुरैना की शकर मिल में किसानों के लिए आधुनिक शकर मिल खोलेंगे। जिस पर 54.81 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

खबर अपडेट की जा रही

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस का चेतावनी पत्र, सोशल मीडिया से कार्यकर्ता हटा लें विरोधी पोस्ट, वरना होगी कार्रवाई

Madhya Pradesh Congress Warning Letter Update: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं को एक चेतावनी पत्र जारी किया है। यह पत्र संगठन सृजन अभियान के तहत हुई नियुक्तियों, खासकर जिला अध्यक्षों के विरोध में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट्स को लेकर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

 



Leave A Reply

Your email address will not be published.