हवा में लड़खड़ाया MP सीएम का हेलिकॉप्टर: 45 सेकंड के लिए रिवर्स हुआ, फिर भरी उड़ान, घटना के दो दिन बाद वायरल हुआ वीडियो
CM mohan Yadav Helicopter: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर शनिवार, 14 फरवरी को खंडवा विजिट के दौरान हवा में लड़खड़ा गया। सीएम खंडवा के पंधाना में राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
टेकऑफ के समय हवा में लड़खड़ाया CM मोहन यादव का हैलिकॉप्टर, देखें वीडियो#CMMohanYadav#MadhyaPradesh#HelicopterScare#viralvideo#BreakingNewspic.twitter.com/7OMPoymyqA
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 16, 2026
हेलिकॉप्टर कुछ पल के लिए हवा में थमा
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम खत्म होने के बाद खंडवा के पंधाना में जब सीएम मोहन यादव का हेलिकॉप्टर टेकऑफ के लिए हवा में उठा, तो वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाने लगा। फिर कुछ पल के लिए हवा में थम गया।
पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल स्थिति को कंट्रोल किया और हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित उड़ान भरी। इसके बाद सीएम यादव खंडवा से भोपाल पहुंचे। घटना का वीडियो रविवार, 15 फरवरी की देर रात सामने आया है।
देखें, घटना की कुछ तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/cm-mohan-yadav-helicopter-2026-02-16-09-16-09.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/cm-mohan-yadav-helicopter-2026-02-16-09-19-47.jpg)
एसपी बोले- ऐसा होना सामान्य है, कोई गलती नहीं
खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि टैक्नीकल रूप से उड़ान में कोई समस्या नहीं थी। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य घटना है। टेक ऑफ के समय हेलिकॉप्टर एक दिशा में था जबकि उसे दूसरी दिशा में जाना था।
हेलिकॉप्टर हवा में उठकर सही दिशा में जाने के लिए मुड़ने लगा। इसी दौरान धूल उड़ने लगी। धूल को कम करने के लिए पायलट ने हेलिकॉप्टर की गति धीमी कर दी। फिर कुछ सेकंड में हेलिकॉप्टर को थोड़ा नीचे लाकर स्थिर किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर ने भोपाल के लिए उड़ान भरी।
खबर अपडेट हो रहा है…