MP CS Anurag Jain Extension: मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल बढ़ा, CM ने दी एक साल के एक्सटेंशन की बधाई

0


हाइलाइट्स

  • MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिला एक्सटेंशन
  • 1 साल के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल
  • सीएम मोहन यादव ने CS अनुराग जैन को दी बधाई

MP CS Anurag Jain Extension: मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। मुख्य सचिव जैन को 1 साल का एक्सटेंशन मिल गया है। हालांकि इस बारे में अभी सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी नहीं किए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार, 28 अगस्त देर शाम अपने एक्स अकाउंट पर मुख्य सचिव अनुराग जैन को का कार्यकाल 1 साल बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दे दी है।

कब जारी होगा आदेश ?

यह माना जा रहा है कि प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन का कार्यकाल 1 साल बढ़ाए जाने का औपचारिक आदेश शुक्रवार 29 अगस्त को जारी हो जाएगा।

31 अगस्त को खत्म हो रहा था कार्यकाल

मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन अब एक साल तक मध्यप्रदेश के CS बने रहेंगे। अनुराग जैन का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म होने वाला था, लेकिन अब उन्हें एक्सटेंशन दिया गया है।

MP CS IAS Anurag Jain

पहले से तय माना जा रहा था एक्सटेंशन

MP के CS अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलना पहले से तय माना जा रहा था। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव पद के लिए दावेदारी कर रहे IAS अशोक बर्णवाल, डॉ. राजेश राजौरा समेत अन्य अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को अब एक साल तक इंतजार करना होगा।

26 अगस्त को दिल्ली गए थे सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव 26 अगस्त को दिल्ली गए थे। सूत्रों के मुताबिक CS अनुराग जैन भी उनके साथ थे। इसके बाद से ही मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल बढ़ाने के कयास लगाए जाने लगे थे।

ये खबर भी पढ़ें: प्रमोशन के लिए IAS अफसरों को दिखाना होगा प्रॉपर्टी का ब्यौरा, 31 जनवरी तक सबमिट कर सकते हैं IPR

इकबाल सिंह बैंस को 2 बार मिला था एक्सटेंशन

पूर्व सीएम शिवराज के कार्यकाल में मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैंस को 2 बार एक्सटेंशन मिला था। 6-6 महीने में 2 बार एक्सटेंशन दिया गया था। इस वजह से बैंस 2022 में रिटायर होने के बाद नवंबर 2023 तक सेवा में रहे थे।

MP OBC Reservation: 27% आरक्षण पर सभी दल एकमत, 13% होल्ड कैंडिडेट्स को एज लिमिट पूरी करने से पहले नौकरी दिलाने के प्रयास

MP Other Backward Classes (OBC) Reservation All Party Meeting Update: भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दल एकमत होने का संकल्प पारित किया। जिसमें सामने आया कि 13% होल्ड कैंडिडेट्स को एज लिमिट पूरी करने से पहले नौकरी दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.