MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 डिस्ट्रिक्ट्स में ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Madhya Pradesh Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में एक बार फिर से अच्छी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मानसून जुलाई के आखिरी सप्ताह को जमकर भिगोने की स्थिति में नजर आ रहा है।
भोपाल मौसम केंद्र से प्रदेश के 37 जिलों में शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट यानी अति भारी बारिश और 18 जिलों में येलो अलर्ट यानी भारी बारिश का अलर्ट है।
अगले चार दिन प्रदेश में अच्छी बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन मुताबिक, प्रदेश में दो ट्रफ लाइन और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिनमें से एक मानसून ट्रफ उत्तरी हिस्से से गुजर रही है। इस वजह से अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।
आज यहां अति भारी बारिश
जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश यानी ऑरेंज अलर्ट हैं, जहां 8.5 इंच तक बारिश हो सकती है।
यहां भारी बारिश का अलर्ट
ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सागर, सीहोर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भारी बारिश यानी येलो अलर्ट जारी किया है।
देखें अपने जिले की स्थिति



हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
एमपी से कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन: वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान, इन स्टेशनों से गुजरेगी, जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

Special Train Schedule 2025: मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो वैष्णो देवी के दर्शन को और आसान कर देगी। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें…