MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में होगी जमकर बरसात, ग्वालियर समेत 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
Madhya Pradesh Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश के कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में अगले 24 घंटे में साढ़े चार इंच तक पानी गिर सकता है। इससे पहले रविवार को भी इन क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, उत्तरप्रदेश में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते एमपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई। नतीजतन, सैकड़ों दुकानों में पानी भर गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक प्रदेश में औसतन 28.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 9 इंच अधिक है।
8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मध्यप्रदेश में इस समय कोई मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन उत्तर भाग में ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की हलचल से मौसम प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। खासतौर पर ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में लगभग 4.5 इंच तक पानी गिरेगा।
खबर अपडेट हो रही है।