MP IAS Santosh Verma controversy: IAS संतोष वर्मा पर एक्शन न लेने पर सिर धड़ से अलग करने की चेतावनी, मुंह काला करने पर 51000 के इनाम का ऐलान
MP IAS Santosh Verma controversy Update: मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति अधिकारी कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा अपने विवादित बयान से एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।
आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मण समाज की बेटी को दान करने वाले बयान के बाद से सभी समाजों में आक्रोश है। भोपाल समेत देशभर के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के उनके बयान की घोर निंदा की है। मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को अलग-अलग जगह विरोध और मांग पत्र सौंपे गए। एमपी नगर थाना में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ज्ञापन सौंपकर तत्काल एफआईआर और सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला मोर्चा सावित्री तिवारी ने आराध्य परशुरामजी का शस्त्र दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई नहीं करने पर आईएएस संतोष वर्मा का सिर धड़ से अलग करने की चेतावनी दी। वहीं राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने वीडियो जारी कर मुंह काला करने वाले को 51000 रुपए के इनाम का ऐलान किया है।
खबर अपडेट की जा रही
/bansal-news/media/media_files/2025/11/25/ajjaks-controversy-2025-11-25-12-36-34.jpg)
IAS Santosh Verma Controversy: सवर्ण समाज की बेटियों को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ प्रदेश में कड़ा विरोध किया गया। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद सचिव (कार्मिक) एम सेल्वेनद्रन को भी ज्ञापन दिया गया और आईएएस आचरण नियमों के तहत संतोष वर्मा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…