MP IAS Transfer: ACS अनुपम राजन को जन संपर्क का अतिरिक्त प्रभार, गणेश कुमार जायसवाल जनसंपर्क में अतिरिक्त संचालक नियुक्त
MP IAS Transfer 2025: मध्यप्रदेश में बुधवार, 26 नवंबर 2025 को दो अलग-अलग आदेश जारी कर प्रशासनिक स्तर (MP IAS Transfer 2025) पर महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। Hindi News
इनमें अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश दिए है। जबकि एक राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) अधिकारी का तबादला शामिल है।
1. अपर मुख्य सचिव जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार
राज्य शासन ने एक आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुपम राजन (भाप्रसे, 1993) (IAS anupam rajan) को जन संपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
अधिकारी: अनुपम राजन, भाप्रसे (1993)।
वर्तमान प्रभार: अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग; अपर मुख्य सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और अपर मुख्य सचिव, संसदीय कार्य विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।
नया/अतिरिक्त प्रभार: उन्हें अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव, जन संपर्क विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा मुख्य सचिव अनुराग जैन के आदेशानुसार जारी किया गया है।
2. राप्रसे अधिकारी गणेश कुमार जायसवाल का तबादला
सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अन्य आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारी का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है।
अधिकारी: गणेश कुमार जायसवाल, राप्रसे (आर आर-2012) (IAS ganesh jaiswal)
पूर्व पदस्थापना: उपायुक्त (राजस्व), नर्मदापुरम संभाग।
नवीन पदस्थापना: उन्हें प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से अपर संचालक, जनसम्पर्क संचालनालय, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/11/26/ias-ganesh-kumar-jayswal-2025-11-26-21-42-41.jpeg)