MP IAS Transfer: सिया विवाद में पर्यावरण विभाग के PS नवनीत कोठारी हटाए गए, अब राज्यपाल के PS की जिम्मेदारी संभालेंगे
MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में SEIAA विवाद के चलते पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी को हटा दिया गया है। अब वे राज्यपाल के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को MP कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
ट्रांसफर ऑर्डर
IAS केसी गुप्ता को नई जिम्मेदारी
राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव IAS केसी गुप्ता को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
IAS अशोक बर्णवाल को अतिरिक्त प्रभार
IAS अशोक बर्णवाल मध्यप्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव (वन विभाग) और कृषि उत्पादन आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें उनके वर्तमान काम के साथ-साथ अब अस्थाई रूप से पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण आयुक्त और एप्को के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
IAS चंद्रमौली शुक्ला को CM के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार
IAS चंद्रमौली शुक्ला इस समय एम.पी. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और मध्यप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल के प्रबंध संचालक हैं। साथ ही उनके पास विमानन विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार) भी है। अब उन्हें मौजूदा कामों के साथ-साथ अस्थाई रूप से अपर सचिव, मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
IAS दीपक आर्य को अतिरिक्त प्रभार
IAS दीपक आर्य इस समय मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। उन्हें उनके वर्तमान काम के साथ-साथ अस्थाई रूप से कार्यपालन संचालक, एप्को (पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन), भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
खबर अपडेट हो रही है…