MP Monsoon Withdrawal: उत्तर-पश्चिम एमपी से मानसून की वापसी शुरू, सितंबर अंत तक अन्य क्षेत्रों से भी लौटने का अनुमान
Madhya Pradesh Monsoon Withdrawal 2025 Update: मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। प्रदेश के उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। जिसकी बुधवार, 24 सितंबर, 2025 को घोषणा की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी साझा की है।
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, 24 सितंबर 2025 को दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों से अपनी वापसी शुरू कर चुका है। बुधवार को मुख्य रूप से उत्तर और पश्चिम के नीमच, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिलों से मानसून की वापसी दर्ज की गई है। अगले 2 से 3 दिनों में मध्य प्रदेश के अन्य कुछ और हिस्सों से भी मानसून के लौटने की संभावना जताई जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Bhopal Robbery Video: IG इंटेलिजेंस से लूटा फोन 12 घंटे में भी नहीं मिला, इसमें नक्सल-टेरर ऑपरेशन की अहम जानकारियां..!

MP Bhopal IG Intelligence Mobile Robbery Case: भोपाल के चार इमली क्षेत्र में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष से लूटा एंड्राइड मोबाइल 12 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है। कुछ सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन आरोपी नजर आए हैं, लेकिन उनकी भी अब तक पहचान नहीं की जा सकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…