MP Naxals Surrender: बालाघाट में 77 लाख के इनामी कबीर ने डाले हथियार, 4 महिला समेत 10 नक्सलियों का सरेंडर

0


MP Naxals Surrender: मध्य प्रदेश के बालाघाट (Balagat) में शनिवार, 6 दिसंबर को नक्सल इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई। यहां एक साथ 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिनमें केबी डिवीजन का कुख्यात लीडर कबीर (इनाम 77 लाख) भी शामिल है। सरेंडर करने वालों में 4 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, मार्च 2026 तक नक्सल खात्मे की डेडलाइन, केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और जंगलों में बढ़ते सुरक्षा दबाव के कारण नक्सलियों ने सरेंडर का निर्णय लिया।

मप्र के बालाघाट में 4 महिला समेत 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

सरेंडर करने वाले नक्सली

  • पुरुष: कबीर, सुरेंद्र, नवीन, राकेश, लालसू, अकरम

  • महिला: शिल्पा, जानकी, जयशीला, जरीना

इनमें कबीर सबसे कुख्यात नक्सली है। उस पर 77 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त का ऐलान

केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 31 मार्च 2026 तक पूरा क्षेत्र नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कई बार यह लक्ष्य तय कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.