MP OBC Reservation: मध्यप्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लेकर 28 अगस्त को होगी सर्वदलीय बैठक, सीएम मोहन यादव का ऐलान
हाइलाइट्स
-
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामला
-
MP में 28 अगस्त को होगी सर्वदलीय बैठक
-
सीएम मोहन यादव का ऐलान
MP OBC Reservation: मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार ने 28 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। उज्जैन में सीएम मोहन सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही।
सीएम मोहन बोले-सर्वदलीय बैठक के लिए तैयार
सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में कहा कि सरकार OBC को 27% रिजर्वेशन के संबंध में गंभीर है। हम खुले दिल से सर्वदलीय बैठक के लिए भी तैयार हैं। हमारी सरकार के माध्यम से हमारी पार्टी की लाइन है कि हां हम 27% आरक्षण देना चाहते हैं। और 27% आरक्षण देने के लिए हमने तो दिल खोल के कहा है कि आओ हम अपने इस 27% आरक्षण में, कांग्रेस के लोग कह रहे हम भी देना चाहते हैं। हमने भी दिया आपने भी दिया।
हमने कहा भैया आपकी बात मान लेते हैं। कल सर्वदलीय बैठक बुला लेते हैं। सर्वदलीय बैठक में आपका वकील भी हमारा वकील भी जब सुप्रीम कोर्ट ने अब तय कर दिया है कि 23 सितंबर से डे टू डे की तारीख लगेगी तो अब हमारी तो सद्भावना है कि आओ हम मिल बैठकर एक साथ लड़ें।
खबर अपडेट हो रही है…