MP Officer Viral Audio: कर्मचारी ने कहा-हर माह 50 हजार की डिमांड करते हैं,अफसर बोला- सरकारी राशि मांगी थी
MP Officer Viral Audio: मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का अपने कर्मचारी से पैसे मांगने का ऑडियो लीक हुआ है। यह ऑडियो भोपाल के जिला शिक्षा केंद्र (District Education Center) के जिला परियोजना समन्वयक ओपी शर्मा का है, जिसमें वे अपने सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) वीरेंद्र चौरसिया से पैसे के लेन-देन पर चर्चा कर रहे हैं।
एपीसी का दावा- डीपीसी लगातार पैसे मांगते हैं
एपीसी चौरसिया का कहना है कि डीपीसी शर्मा लगातार पैसे मांगते रहते हैं। उनका कहना है कि जिले में कई हॉस्टल और स्कूल हैं, बस कहीं से भी पैसे लाओ, मुझे चाहिए। इसके अलावा, डीपीसी पर यह भी आरोप है कि वे कर्मचारियों से पद के लिए हर महीने 50 हजार रुपए देने को कहते हैं।
डीपीसी ने सफाई में क्या कहा ?
डीपीसी शर्मा ने मीडिया को बताया कि ‘ऑडियो में मेरी ही आवाज है, लेकिन जिन पैसों की बात हो रही है, वो सरकारी राशि है, जो एडवांस के रूप में कर्मचारी वीरेंद्र चौरसिया को दी गई थी। मैं उसी को लौटाने की बात कह रहा हूं।’
दोनों के बीच क्या बातचीत हुई

डीपीसी ओपपी शर्मा और एपीसी वीरेंद्र चौरसिया के बीच हुई फोन पर हुई चर्चा…
ओपी शर्मा: पैसे लाकर अभी दो, आधे घंटे के अंदर।
वीरेंद्र चौरसियाः किसको देना है, सर?
ओपी शर्मा: भगवान सिंह हैं या शफीक को जाकर दे देना। वहां पर आकाश परमार है, उनको दे देना।
वीरेंद्र चौरसियाः कितना देना है?
ओपी शर्मा: बोल दिया है उनको, आपको भी बोल दिया है।
वीरेंद्र चौरसियाः सर, एटीएम नहीं लाए हैं, किसी से उधार लेकर देता हूं।
ओपी शर्माः सुबह बोला था आपको, अभी लाकर दो बिना देर किए।
वीरेंद्र चौरसियाः जी सर
एपीसी ने वीरेंद्र चौरसिया ने लगाए ये आरोप
डीपीसी ओपी शर्मा ने एक कॉल में वीरेंद्र कुमार चौरसिया से पैसे मांगे। वीरेंद्र ने बताया कि वो जिला शिक्षा केंद्र में सहायक परियोजना समन्वयक के पद पर थे और शर्मा बार-बार उनसे पैसे मांगते थे। वो कहते थे कि जिले में कई हॉस्टल और स्कूल हैं, कहीं से भी पैसे लाओ, मुझे पैसे चाहिए। वीरेंद्र ने आरोप लगया कि डीपीसी ओपी शर्मा ने कहा था कि अगर रिश्वत नहीं दी मुझे काम से हटा दिया जाएगा।
रिश्वत देने से मना किया तो काम से हटा दिया
वीरेंद्र चौरिया ने बताया कि मैंने साफ-साफ कह दिया कि मैं रिश्वत नहीं दूंगा और न ही किसी से जबरन पैसे लूंगा। इसके बाद उन्होंने मुझे काम से हटा दिया। अब वे मुझे रिलीविंग लेटर भी नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा, मेरी खिलाफ गलत शिकायत भी कलेक्ट्रेट में कर दी गई है। मैंने जिला कलेक्टर कार्यालय में आवेदन भी दिया है। चौरसिया ने बताया कि डीपीसी शर्मा कह रहे हैं कि उन्होंने मुझे चेक दिया था, जिसे कैश कर लिया गया। यह आरोप पूरी तरह से गलत है। अगर डीपीसी शर्मा ने सच में कोई चेक दिया है, तो उसका सीरियल नंबर बताएं। चौरसिया ने डीपीसी शर्मा की शिकायत लोक शिक्षण आयुक्त और मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष से भी की है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें षड्यंत्र के तहत एपीसी पद से हटाया गया।