MP Police ASI Steno Bharti: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में निकली 400 ASI, 100 स्टेनो की भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे अप्लाई

0


MP Police ASI Steno Bharti: मध्यप्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आए है। पुलिस में सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पदों पर भर्ती निकली है। इनमें ASI के 400 और सूबेदार के 100 पदों पर भर्ती होना है। इसके लिए 3 से 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। इसकी परीक्षा 10 दिसंबर 2025 से प्रदेश के 10 जिलों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।

गृह विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को एएसआई, टाइपिस्ट और सूबेदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद मंडल ने सूबेदार (अनु सचिवीय), शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) पदों पर भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा का शेड्यूल

  • पहली पाली सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। 8:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। 9:30 से 11:30 बजे के बीच परीक्षा होगी।
  • दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। 1:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।

परीक्षा शुल्क

  • सामान्य वर्ग/अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए: 500 रुपए
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 250 रुपए

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नियम पुस्तिका 19 सितम्बर 2025 को मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। आवेदक इसे डाउनलोड कर दिशानिर्देशों के अनुसार आवेदन भर सकेंगे।

देखें, भर्ती का नोटिफिकेशन

Leave A Reply

Your email address will not be published.