MP Rashtriya Samman: संस्कृति विभाग ने घोषित किए 8 राष्ट्रीय सम्मान, सोनू निगम समेत कई हस्तियों को मिलेगा सम्मान
Madhya Pradesh Culture Department Rashtriya Samman Award 2025 Winners List: मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने देश के आठ प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है। इन सम्मानों के जरिए फिल्म, संगीत, तकनीक, हिंदी साहित्य और सामाजिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान न सिर्फ भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कला, भाषा और संस्कृति को समर्पित कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से दिए जाते हैं। ये अवार्ड साल 2024 और 2025 के लिए घोषित किए गए हैं।
जानिए किसे मिलेगा कौन सा सम्मान
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2024 के लिए प्रसिद्ध गीतकार और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को गीत लेखन श्रेणी में चुना गया है। 2025 में यही सम्मान मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को निर्देशन के लिए दिया जाएगा। राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 2024 प्रसिद्ध संगीत निर्देशक तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय को मिलेगा। इस साल का सम्मान लोकप्रिय पार्श्व गायक सोनू निगम को दिया जाएगा। इन सम्मानों के जरिए मध्यप्रदेश सरकार ने कला और संस्कृति की दुनिया में सक्रिय क्रिएटिव और सामाजिक योगदानकर्ताओं को राष्ट्रीय पहचान देने की एक और प्रेरणादायक पहल की है।
खबर अपडेट हो रही है।