MP Sarkari Doctor Bharti: मध्यप्रदेश के 13 अस्पतालों में सीनियर रेसिडेंट डॉक्टरों के पद मंजूर, 354 पदों पर होंगी भर्ती
MP Cabinet Decisions 2025 Update Sarkari Naukri Resident Doctor: भोपाल में मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। प्रदेश के 13 प्रमुख अस्पतालों में सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर के नए पदों मंजूर किए गए हैं। जहां कुल 354 नए रिक्त पदों को भरा जाएगा, इससे स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा में सुधार आएगा।
प्रदेश में पहले रेसिडेंट डॉक्टरों के पद नहीं थे, जिसके कारण डॉक्टरों के प्रोफेसर या फैकल्टी बनने के लिए जरूरी एक साल का अनुभव प्रमाणपत्र नहीं मिल पाता था। इस कमी को दूर करने के लिए सरकार ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित कुल 13 अस्पतालों में 354 पदों पर नए सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर की भर्ती की जाएगी। इन नए पदों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी फैकल्टी की कमी को पूरा किया जा सकेगा।
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
MP Cabinet Decisions: इन दो पावर प्लांट का होगा रेनोवेशन, रेसिडेंस डॉक्टर के 354 पद मंजूर, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

MP Cabinet Decisions: भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में ऊर्जा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सुशासन से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…