MP Tahsildar Patwari Strike: तहसीलदार-पटवारी हड़ताल को हाईकोर्ट में चुनौती, 800 से ज्यादा केस पेंडिंग

0


MP Tahsildar Patwari Strike: मध्य प्रदेश में तहसीलदारों और पटवारियों की हड़ताल का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। इस हड़ताल को नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच द्वारा एक याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई है। इस हड़ताल से 800 से ज्यादा केस पेंडिंग पड़े हुए हैं।

यह हड़ताल राजस्व अधिकारियों को न्यायिक और गैर-न्यायिक श्रेणियों में विभाजित करने के सरकार के निर्णय के विरोध में हो रही है। इस नए वर्गीकरण से नाराज होकर, पूरे प्रदेश के तहसीलदार और पटवारी काम बंद कर चुके हैं। विरोध जताने के लिए तहसीलदारों ने अपने सरकारी वाहन भी कलेक्ट्रेट में जमा करा दिए थे।

प्रशासनिक और कानूनी घटनाक्रम

यह विरोध मध्य प्रदेश कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले किया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मुद्दे को पहले प्रमुख सचिव के सामने उठाया था, लेकिन कोई समाधान न मिलने पर उन्होंने हड़ताल का रास्ता अपनाया। अब इस मामले पर हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार है, जिससे आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट में OBC आरक्षण पर अहम सुनवाई, टॉप ऑफ द बोर्ड में लिस्टेड हुआ केस, जानिए ताजा अपडेट

MP OBC Reservation

MP OBC Reservation: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% आरक्षण (Reservation) दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में 23 सितंबर को अंतिम सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.