MP Weather Update: नीमच, मंदसौर में ओले गिरे, ग्वालियर-चंबल, सागर, इंदौर, उज्जैन में बारिश का अनुमान
MP Weather Update 18 February 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में दोपहर से मौसम सुहाना है।
बुधवार, 18 फरवरी 2026 की शाम से अधिकांश क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली। नीमच के मेघपुरा में ओले गिरे। खेतों और सड़कों पर सफेद परत जम गई। मंदसौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले। शामगढ़-सीतामऊ में रुक-रुक कर बारिश हो रही। ग्वालियर में आसमान में बादल छाए।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें उन्होंने ग्वालियर-चंबल, सागर में गरज-चमक के साथ तेज हवा और ​ओले गिरने तो इंदौर-उज्जैन में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
एमपी में सबसे गर्म शहर खंडवा
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में रिकार्ड किया गया, यहां दिन का ​अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस ​दर्ज की गई। जबकि नर्मदापुरम में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
19 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक मौसम का अलर्ट
ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और ओले गिरने की आशंका।
गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना।
इंदौर, उज्जैन, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, छतरपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
एमपी का मैप…
19 फरवरी सुबह 8 से 20 फरवरी सुबह 8 बजे तक अलर्ट
शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/19-feb-2026-mp-map-2026-02-18-19-33-37.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/20-feb-2026-mp-map-2026-02-18-19-33-37.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/21-feb-2026-mp-map-2026-02-18-19-33-37.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/22-feb-2026-mp-map-2026-02-18-19-33-37.jpeg)
ये भी पढ़ें: MP Budget 2026: ग्रामीण विकास का 40 हजार Cr का बजट, ये पिछले बजट से 12% अधिक, रोजगार-मकान के लिए सबसे ज्यादा, रोड-पुलिया के बाद पोषण पर फोकस