MP Weather Update: MP में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, 23 जुलाई से फिर शुरू होगी जोरदार बारिश, जानें मौसम का हाल

0


MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कई दिनों से जारी तेज बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। लेकिन तापमान बढ़ने से लोगों को उमस होने लगी है। आज और कल कुछ जिलों में सिर्फ हल्की बरसात की संभावना है, लेकिन 23 जुलाई से प्रदेश में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। राजधानी भोपाल समेत अधिकांश जिलों में इस बार औसत मानसून मजबूत रहा है।

आज और कल हो सकती है हल्की बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 23 जुलाई से प्रदेश में दोबारा भारी बारिश शुरू होने की उम्मीद है। इसके बीच 21 और 22 जुलाई को कुछ जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है, जिससे दिन का तापमान बढ़ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि मानसूनी टर्फ और पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल प्रदेश से दूर हैं, लेकिन जुलाई के आखिरी सप्ताह में ये एक्टिवेट होंगे। इसके चलते पूर्वी व दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना बढ़ जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.