MP Weather Update: नौगांव सबसे गर्म रहा, यहां पारा 44.8 डिग्री, Bhopal 42.6 डिग्री तक तपा, जानें कब मिलेगी राहत
Madhya Pradesh Weather Heatwave Top 5 Cities Naogaon Update: पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा हैं। 11 जून, बुधवार को एमपी का नौगांव शहर सबसे गर्म रहा। यहां का पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि भोपाल में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
14 जून के आसपास आगे बढ़ सकता है मानसून
भोपाल मौसम केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन कहती हैं कि 14 जून के आसपास भारत के पूर्व, दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में मानसून आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। जिसका अगले कुछ दिन में मध्यप्रदेश में भी असर देखने को मिलेगा।
राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक हवा का चक्रवात
भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक ट्रफ लाइन उत्तर-पूर्व राजस्थान से हवा का चक्रवात पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी तक और मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ से होकर मध्य समुद्र तल से 0.9 किलो मीटर ऊपर बन रहा है।

| क्रमांक | शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|---|
| 1 | नौगांव | 44.8°C |
| 2 | गुना | 44.5°C |
| 3 | ग्वालियर | 44.2°C |
| 4 | शिवपुरी | 44.0°C |
| 5 | टीकमगढ़ | 44.0°C |
जानें अगले तीन दिन कहां-कैसा रहेगा मौसम




हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
सोनम रघुवंशी ने कबूला जुर्म: मेघालय पुलिस ने सबूत सामने रखे तो फूट-फूटकर रोई, पूछताछ में बोली- हां मैंने ही पति को मारा

Indore Couple Raja Sonam Raghuvanshi HoneymoonMurder Case Update: शिलांग (Shillong) में हनीमून (Honeymoon) पर गए इंदौर (Indore) के राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की हत्या का जुर्म पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) ने कबूल कर लिया है। शिलांग पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से हत्या के आरोपी सोनम और राज सहित सभी पांच आरोपियों को आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा हैं। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें…