MP Weather Update: प्रदेश में रीवा सबसे ठंडा रहा, अगले तीन दिनों तक सभी संभागों में मौसम सामान्य रहेगा


MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम सामान्य रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में भी किसी तरह का बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, रीवा में सबसे ज्यादा ठंडक रही वहीं बड़वानी के तालुन में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीनों तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और सुबह-शाम के तापमान में मामूली घट-बढ़ हो सकती है।

अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटे की बात करें तो भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री से 2.5 डिग्री तक कम रहा। बाकी के  चार संभागों में तापमान सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान

इंदौर और जबलपुर संभागों में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री से 2.4 डिग्री अधिक रहा।

नर्मदापुरम, उज्जैन और शहडोल संभागों में यह 3.1 डिग्री  – 4.0डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया गया। शेष जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

IMD 28 Nov 25

 5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)  तापमान (डिग्री में)
रीवा   9.0
कल्याणपुर (शहडोल)   9.3
नौगांव (छतरपुर)  9.6
शिवपुरी   10.0
ग्वालियर   10.3

IMD 29 Nov 25

5 सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)   तापमान (डिग्री में )
कन्नौद (देवास)   19.5
भैरूंदा (सीहोर) 19.2
नर्मदापुरम   18.8
अलीराजपुर 18.6
तालुन (बड़वानी) 18.1

5 सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)   तापमान (डिग्री में)
अमरकंटक (अनूपपुर) 22.9
आंवरी (अशोकनगर)  24.0
चित्रकूट (सतना)  24.3
पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 24.8
बालाघाट / शिवपुरी  25.0

IMD 30 Nov 25

 5 सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)   तापमान (डिग्री में)
तालुन (बड़वानी) 32.9
खरगौन   31.2
खंडवा   31.1
नर्मदापुरम 30.2
राजगढ़ / उज्जैन / इंदौर   30.0

प्रदेश के तापमान की स्थिति

  • सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 32.9 डिग्री – तालुन (बड़वानी)

  • सबसे कम न्यूनतम तापमान: 9.0 डिग्री- रीवा

मध्यप्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है और अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है।

ये भी पढे़ें: Bhimkund Mahant Suicide Case: सागर में भीमकुंड के महंत ने जहर खाया, परिजनों ने ब्लैकमेलिंग के लगाए आरोप

Leave a Comment