MP Weekly Train 2025: ग्वालियर से बैंगलुरू तक चलेगी नई Weekly स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों से गुजरेगी, जानें पूरा शेड्यूल

0


Madhya Pradesh (MP) Train Time Table Schedule 2025 Details Update: मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सीधी सेवा की आज यानी 26 जून, गुरुवार को शुरूआत होगी। जो ग्वालियर से एसएमवीटी बैंगलुरू तक चलेगी। यह ट्रेन एमपी के कुछ स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे की ओर से इसका शेड्यूल जारी किया गया हैं।

गुरुवार दोपहर 3.30 बजे जबलपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय से सीएम मोहन यादव वीसी के माध्यम से इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्र अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद भारत सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर शाम 4 बजे ग्वालियर स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। यह ट्रेन आज विशेष रूप से शुभारंभ के लिए चलाई जा रही है।

ग्वालियर स्टेशन से शाम 4 बजे होगी रवाना

रेल मंत्रालय से मंजूर ट्रेन नंबर 11086 ग्वालियर-बैंगलुरू एक्सप्रेस 26 जून, गुरुवार शाम 4 बजे ग्वालियर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन आज विशेष रूप से शुभारंभ के लिए चलाई जा रही है। यह ट्रेन एमपी के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 28 जून, शनिवार सुबह 8:35 बजे एसएमवीटी बैंगलुरू स्टेशन पहुंचेगी।

इस तारीख से नियमित शुरू होगी सेवा

ट्रेन नंबर 11085 और ट्रेन नंबर 11086 ग्वालियर-बैंगलुरू एक्सप्रेस की नियमित सेवा बैंगलुरू से 29 जून, 2025 और 4 जुलाई 2025 से ग्वालियर से शुरू होगी।

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

ग्वालियर जंक्शन, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, बीना जंक्शन, विदिशा, भोपाल जंक्शन, जुजहरपुर केबिन, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेल्लमपल्ली, काजीपेट जंक्शन, मौलाली जी केबिन, काचीगुड़ा, महबूबनगर, गडवाल जंक्शन, कुरनूल सिटी, ढोन जंक्शन, अनंतपुर, धर्मावरम जंक्शन, हिंदूपुर, येलहंका जंक्शन, और अंतिम ठहराव एसएमवीटी बेंगलुरु पर होगा।

एमपी के इन स्टेशनों पर ठहराव

ग्वालियर से शाम 4 बजे बजे, शिवपुरी से शाम 5:32 बजे, गुना से रात 7:45 बजे, अशोक नगर से रात 8:45 बजे, बीना जंक्शन से रात 10:15 बजे, विदिशा से रात 11:17 बजे, भोपाल से रात 12:15 बजे ठहरेगी।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

भोपाल में बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की होगी सीधी भर्ती

Bhopal Rojgar Mela 2025

Madhya pradesh Bhopal Rojgar Mela 2025 Details: यदि आप एक अच्छी नौकरी की तलाश में है तो मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अवसर हैं। इसमें 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट (12th pass to post graduate) तक के युवाओं की सीधी भर्ती (direct recruitment) होगी। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.