MPPSC 2024 का रिजल्ट जारी: दिव्यांशु शिवहरे को पहला स्थान, टॉप-13 में 5 महिलाएं, देखें लिस्ट
हाइलाइट्स
- MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित।
- दिव्यांशु शिवहरे को पहला स्थान, ऋषव अवस्थी दूसरे स्थान पर।
- टॉप 13 में 5 महिलाएं, 110 पदों के लिए हुई थी परीक्षा।
INDORE MPPSC State service exam Final Result 2024: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार शाम 12 सितंबर 2025 को जारी कर दिया। लंबे इंतजार और आयोग की बैठक के बाद तय किया गया था कि परिणाम इसी तारीख को घोषित किया जाएगा।
इस परीक्षा के जरिए 110 रिक्त पदों पर चयन किया गया है। डिप्टी कलेक्टर के 13 पदों के लिए घोषित मेरिट सूची में दिव्यांशु शिवहरे ने पहला स्थान और ऋषव अवस्थी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में महिला उम्मीदवारों की भी अच्छी हिस्सेदारी देखी गई है।
5 महिलाओं को बड़ी सफलता
राज्य सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल परिणाम में डिप्टी कलेक्टर के कुल 13 पदों पर चयन किया गया है। इनमें से 5 पद महिलाओं को और 8 पद पुरुष उम्मीदवारों को प्राप्त हुए हैं। जिसमें हर्षिता दवे, रूचि जाट, नम्रता जैन, स्वर्णा दिवान, शिवानी सिरमचे नाम शामिल हैं।चयन मेरिट क्रम के आधार पर हुआ है। आयोग ने 87% फार्मूले के तहत रिजल्ट घोषित किया है। जिसमें इंटरव्यू और सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
टॉप 13 चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची
राज्य सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल परिणाम में चयनित टॉप 13 अभ्यर्थियों के अंक इस प्रकार हैं:
- दिव्यांशु शिवहरे – 953 अंक (कुल 1685 में से)
- ऋषव अवस्थी – 945.50 अंक
- अंकित – 942 अंक
- शुभम – 913 अंक
- हर्षिता दवे – 893.75 अंक (महिला टॉपर)
- रूचि जाट – 891 अंक
- नम्रता जैन – 890 अंक
- गिर्राज परिहार – 859.75 अंक
- स्वर्णा दिवान – 833.75 अंक
- विक्रमदेव सरयम – 765.50 अंक
- शिवानी सिरमचे – 761.50 अंक
- जतिन ठाकुर – 759.75 अंक
- हिमांशु सोनी – 716 अंक

खबर अपडेट हो रही है।
The post MPPSC 2024 का रिजल्ट जारी: दिव्यांशु शिवहरे को पहला स्थान, टॉप-13 में 5 महिलाएं, देखें लिस्ट appeared first on Bansal news.