NEET 2025: BDS में एडमिशन के लिए चाहिए इतने नंबर! जानें जनरल, OBC, SC, ST कैटेगरी का अनुमानित कटऑफ

0

NEET UG 2025 का रिजल्ट इन महीने कभी भी घोषित हो सकता है और लाखों स्टूडेंट्स की नजरें MBBS की सीट पर टिकी हुई हैं. लेकिन हर साल की तरह इस बार भी जिन स्टूडेंट्स को MBBS नहीं मिल पाएगा, उनके लिए BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) एक अच्छा विकल्प हो सकता है, या जो बच्चे BDS ही करना चाहते हैं वो भी देख सकते हैं की लगभग कट-ऑफ कहाँ तक जा सकती है.

NEET पास करने के बाद डेंटल कोर्स में एडमिशन लेना आसान नहीं होता क्योंकि पूरे देश में केवल 27,868 सीटें ही उपलब्ध हैं. ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि किस कैटेगरी के स्टूडेंट को कितने नंबर लाने होंगे ताकि उसे सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में BDS की सीट मिल सके.

BDS क्या है? क्यों है यह अच्छा विकल्प?

BDS यानी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी एक 5 साल का कोर्स होता है जिसमें 4 साल की पढ़ाई और 1 साल की इंटर्नशिप शामिल होती है. BDS के बाद आप डेंटिस्ट बन जाते है. डेंटल हेल्थ की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और एक अच्छा डेंटिस्ट आज के टाइम में काफी पैसे भी कमा रहा है

NEET 2025: अनुमानित BDS कटऑफ (कैटेगरी वाइज़)

कटऑफ पिछले वर्षों के ट्रेंड्स और इस बार के कठिन पेपर को देखते हुए अनुमानित है।

कैटेगरी सरकारी कॉलेज (अंक) प्राइवेट कॉलेज (अंक) क्वालिफाइंग कटऑफ
जनरल (UR) 550–650 400–550 720–162 (50वां पर्सेंटाइल)
OBC 400–450 300–400 161–127 (40वां पर्सेंटाइल)
SC 350–400 250–350 161–127 (40वां पर्सेंटाइल)
ST 350–400 250–350 161–127 (40वां पर्सेंटाइल)
EWS 500–600 350–500 161–127 (50वां पर्सेंटाइल)

टॉप राज्यों में BDS का अनुमानित कटऑफ (सरकारी कॉलेज)

राज्य जनरल OBC SC/ST EWS
दिल्ली 550–600 400–450 350–400 500–550
महाराष्ट्र 530–580 380–430 340–380 480–530
तमिलनाडु 500–550 370–410 320–360 450–500
कर्नाटक 500–550 360–400 310–350 450–500
उत्तर प्रदेश 480–530 350–390 300–340 430–480

ध्यान दें: Actual Cutoff NEET 2025 के रिजल्ट, परीक्षा कठिनाई, सीट संख्या और कैंडिडेट्स की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी।

NEET UG 2025 Result: कब आएगा परिणाम? काउंसलिंग की तारीखें और जरूरी अपडेट्स जानें!

BDS की फीस कितनी होती है?

  • सरकारी कॉलेज: ₹50,000 – ₹1 लाख प्रति वर्ष
  • प्राइवेट कॉलेज: ₹3 लाख – ₹5 लाख प्रति वर्ष

सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, लेकिन कॉम्पिटिशन ज्यादा होता है.

अगर आपका फोकस MBBS पर है और आपको शीट नहीं मिली तो BDS भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए NEET में अच्छा स्कोर लाना जरूरी है। अगर आपने NEET 2025 दिया है, तो आप अपनी कटऑफ चेक कर सकते हैं.

NEET 2025 का रिजल्ट 14 जून तक आने की संभावना है, उसके बाद MCC और राज्य स्तर पर काउंसलिंग शुरू होगी. इसलिए अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें

Leave A Reply

Your email address will not be published.