NEET UG 2025: काउंसलिंग राउंड 1 की सीट लॉकिंग आज से शुरू! इस दिन आएगा रिजल्ट

0

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए सीट लॉकिंग की प्रक्रिया को आज 7 अगस्त, 2025 को सीट लॉक की प्रक्रिया शुरू कर दिया है, एमसीसी की और से जारी रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार चॉइस फील करने के लिए छात्रों को 6 अगस्त रात 8 बजे से 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक का समय दिया था। वहीं सीट प्रोसेस की प्रक्रिया आज से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। तो चलिए जानते हैं की पहले राउडं के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषिक कब किया जाएगा।

राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट इस दिन होगा जारी

बता दें राउंड 1 के लिए चॉइस लॉकिंग प्रोसेस 6 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जा सकता है। राउंड 1 के लिए सीट आवंटन का रिजल्ट 9 अगस्त तक जारी किया जाएगा। वह छात्र जिन्हे इस राउंड में सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 9 अगस्त से 18 अगस्त, 2025 तक अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और प्रदेश संबंधित प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

एमसीसी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल से संबंधित अनुसूची के मुताबिक राउंड 1 के लिए पंजीकरण की आखरी तिथि 6 अगस्त दोपहर 3 बजे तक आगे बढ़ाया गया है।

NEET UG 2025 काउंसलिंग ऐसे करें सीट लॉक

  • सीट लॉक करने के लिए सबसे पहले आप एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर मेडिकल यूजी काउंसलिंग टैब पर क्लिक कर दें।
  • अब जरुरी जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद अपनी चॉइस फइलल के अनुसार सीट का चयन करें।
  • अब सीट लॉक करके इसे सबमिट कर लें इस तरह आपके सीट लॉक की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

चॉइस लॉक उम्मीदवारों को अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के तहत अपनी पसंदीदा डेंटल या मेडिकल कॉलेज और कोर्सेज का चयन करने में मदद करती है। छात्र यह सुनिश्चित कर लें की सिस्टम द्वारा ऑटो-लॉकिंग से बचने के लिए सभी विकल्पों को रिव्यू और समय सीमा से पहले उन्हें लॉक कर दिया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.